कैसी है आप की नाक?
और क्या कहती आपके व्यक्तित्व के बारे में ?
बड़ी नाक (Big Nose) - बडी नाक लंबी या छोटी हो सकती है। परंतु इस प्रकार की नाक की नोंक चौड़ी होती है और नाक के छिद्र बड़े होते हैं। बड़ी नाक ज्यादा शक्ति, कर्मशक्ति, लीडरशिप, अहंकार, और स्वतंत्र काम करने की इच्छा को इंगित करती है। ऐसी नाक वाले लोग बड़े योगदान में तो रुचि रखते हैं परंतु छोटे कार्यों के प्रति रूझान कम होता है।
छोटी नाक Small noses: - ऐसी नाक लंबाई और चौड़ाई दोनों में छोटी होती है। नाक की नोक न तो नुकीली होती है न ह गोल। ऐसी नाक वाले लोग ग्रुप एक्टिविटी में रूचि रखते हैं जहाँ वे अपनी रचनात्मक कल्पना शक्ति और सहजता का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे लोग उतावले होते हैं तथा कभी कभी हताश हो जाते हैं जिसकी वजह से वे अपना आपा खो बैठते हैं। पर वे हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं तथा सदैव अच्छे के लिए दूसरे की मदद करने को तत्पर रहते हैं। इस कार्य में उनका मन भी लगता है। वे अपने कार्यों को सही तरीके से, कठिन परिश्रम से करना पसन्द करते हैं। कार्य की निरन्तरता से ऊबते भी नहीं हैं।
लम्बी नाक Long Nose - लम्बी नाक वाले की व्यवहारिक बुद्धि बिजनेस, सर्वमान्य बिन्दु, महत्वाकांक्षा, भव्य प्रवृत्ति में रहती है। लोग उनके सकारात्मक नतृत्व का समर्थन करते हैं। इनका बड़ी समस्याओं के मूल कारण इनकी खुद की अधिक शक्ति होती है।
कम लम्बी नाक Short Nose - ऐसे लोग बहुत वफादार और विवेकशील होते हैं परंतु कम महत्वाकांक्षी होते हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति में इनमें संवेदनशीलता कम देखी जाती है। प्रायः उन लोगों के सामने पराजित सा महसूस करते हैं जिनमें अंहकार और कर्मशीलता अधिक होती है। ऐसे लोग बच्चों जैसे मासूम, मधुर, सहृदयी और बहुत संवेदनशीन होते हैं परंतु इन्हे समझ पाना कठिन होता है।
सीधी नाक Straight Nose: ऐसी नाक को ग्रीक नोज़ भी कहा जाता है। इनके नाक के छिद्र पतले होते हैं और आमतौर पर सुन्दर और आकर्षक माने जाते हैं। ऐसे लोग चतुर होते हैं और दूसरों की मदद को तत्पर रहते हैं। ऐसे लोग विधिवत रूप से अनुशासन को प्रदर्शित करते हैं। यह गुण उनकी जीवन में सफलता का कारक होता है। ऐसे लोग बुद्धिमान और प्रेरणादायक होते हैं।
घुमावदार नाक Turned-up Nose: ऐसी नाक थोड़ी लंबी, अंदर की तरफ दबती हुई घुमावदार और नोक उठी हुई रहती है। ऐसे लोग काफी आशावादी होते हैं। दयालु और सर्वगुण संपन्न होते हैं। ऐसे लोग बहुत प्यारे, सहयोग देने वाले और संभावलने/संरक्षक जैसे व्यक्तित्व वाले होते हैं।
तोता नाक Hooked Nose: बड़ी नाक वालों जैसी ही इस प्रकार के नाक वालों की प्रकृति होती है, परंतु थोड़ा बढ़चढ़ होती है। अगर आप ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क स्थापित के लिए इनके सम्मान का विशेष ध्यान रखें तथा महत्व को कम न होने दें। ऐसे लोग सच्चे होते हैं और जिसे पसंद करते हैं उन पर पूरा विश्वास करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों का अपना रास्ता होता है और भीड़ के प्रभाव में नहीं आते।
रोमन नाक Roman Nose: रोमन नाक वाले हठीले और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अच्छे नेता होते हैं और विशिष्ठ व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करते और व्यवस्थित होते हैं।
लहरदार नाक Wavy Nose: ऐसी नाक बीच में थोड़ी तिरछी होती है। ऐसे लोग मनोरंजक होते हैं तथा मौज मस्ती वाले होते हैं।
चपटी नाक Nubian Nose: ऐसी नाक नूबियन या अफ्रीकीयों जैसी होती है। लम्बी नाक होती है, नथुने चौड़े फैले हुए होते हैं। अपने कार्यों के संपन्नता के लिए सदैव नए ढ़ंग से सोचते हैं। ये जिज्ञासु और खुले दिमाग के होते हैं। ऐसे लोग काफी आकर्षक, विवेकशील, भले होते हैं। इन्ह आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।

I lIKE THIS...
ReplyDeleteI lIKE THIS...
ReplyDeleteWohh. Never knew this.
ReplyDeleteVery informative..
ReplyDelete